इस जिस्म का हर कतरा है तेरे लिए
इस जिंदगी का हर लम्हा है तेरे लिए
मेरा दिल कोई राजमहल तो नहीं, पर
इसका हर कोना है तेरे लिए.
ख्वाबों का दरिया रुकने का नाम नहीं लेता
तनहाइयों का साया साथ छोडने का नाम नहीं लेता
उफ़ ये जिंदगी भी क्या है दोस्त
दुःख का दरिया सूखने का नाम नहीं लेता.
लाया था जो मुझको इस दुनिया के चमन में
खुद छोड़ कर चला गया तारों के गगन में
न तू रही न तेरे प्यार का आँचल रहा
बस तेरी तस्वीर रह गयी है नयन में.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें